नलजल योजना में फर्जी तरीके से वार्ड सचिव का चुनाव करा राशि का उठाव करने को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर पर मुखिया व बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन

अमनौर/सारणः प्रखंड के अपहर पंचायत के वार्ड नंबर दो में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना मेंं फर्जी तरीके से वार्ड सचिव का चुनाव करा राशि का उठाव करने के विरोध में दर्जनों ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर पर मुखिया व बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया .सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवा नेता राकेश कुमार ,राजेश पंडित, अनुरोध पाण्डेय, नवल किशोर पंडित , सुनील सिंह, रामजन्म शर्मा, कामेश्वर पाण्डेय ,जय राम गिरि, मुकेश पाण्डेय, शीतल शर्मा , प्रहलाद शर्मा, विनय कुमार राय, रामाशंकर गिरी, पवन कुमार पाण्डेय,नंदन पाण्डेय, विकास तिवारी, उमेश कुमार शर्मा सहित दर्जनों लोगों का आरोप था कि प्रखंड के अपहर पंचायत वार्ड संख्या दो में मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल योजना के तहत बिना वार्ड सचिवभाग कर आए फर्जी तरीके से वार्ड सचिव का चुनाव कराये वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के खाते में डाल दिया गया जो सरासर गलत हुआ है. वार्ड सचिव का चुनाव पहलेे हो चुका था लेकिन मुखिया व पदाधिकारी के मिलीभगत से फर्जी तरीके से वार्ड सचिव का चुनाव फर्जी हस्ताक्षर करा कर बैक डेट में जमा कर उसमें राशि भेज दी गई है. ग्रामीणों ने अमनौर बीडीओ से मांग किया कि फर्जी हस्ताक्षर से वार्ड सचिव का चुनाव रद्द कर नए सिरे से चुनाव कराया जाए नहीं तो इसको लेकर आंदोलन तेज होगा . ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत कहीं बार अमनौर बीडीओ से किया गया हैै. बावजूद इसका समाधान अबतक नहीं किया जा रहा है .इसको लेकर जिलाधिकारी सारण को भी लिखित शिकायत की गई है .अमनौर बीडीओ विभु विवेक ने बताया कि वार्ड सचिव के चुनाव संबंधी अभिलेख पर शिकायतकर्ता का भी हस्ताक्षर है .शिकायतकर्ता से बताया गया है कि फर्जी तरीके से हस्ताक्षर का मामला है तो उसका साक्ष्य उपलब्ध कराये उस आधार पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी.




Recent Comments