दुर्गा पूजा में डीजे,अश्लील डांस पर पुरी तरह रहेगा प्रतिबंधित, शांति समिति की बैठक मे अधिकारियों ने दिया निर्देश
अमनौर/सारण: दुर्गा पूजा के पंडालों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाना जरूरी है. उक्त बातें दशहरा पर्व को लेकर अमनौर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में अमनौर बीडीओ विभु विवेक ने नए कही. उन्होंने कहा कि किसी डीजे व अश्लील डांस व गाने पर पुरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष दिलकश कुमार सिंह ने शांति समिति शामिल लोगों से कहा कि सभी पूजा कमिटी अपने अपने भोलंटियर की सूची थाने को उपलब्ध करा दे. किसी भी अफवाहों से बचने की जरूरत है. पूजा व मेले के दौरान असमाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखे तथा इसकी सूचना पुलिस को जरूर दे. मालूम हो कि दशहरा पर्व मे शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने के लिए शनिवार को स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की एक आवश्यक बैठक प्रभारी थानाध्यक्ष दिलकश कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई. जिसमें क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा समिति,सदस्य, जनप्रतिनिधि ,अधिकारी शामिल हुए. बैठक में पूजा व जुलुश निकलने के लिए लाइसेंस बनाने की बात कही गई. वहीं बैठक में मौजूद सभी लोगों से आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील किया गया. उक्त मौके पर अमनौर थाने के एसआई कृतनारायण सिंह, एएसआई चन्देश्वरी यादव, घनश्याम प्रसाद सिंह, जनता मेला कमिटी के अध्यक्ष विजय शर्मा, सर्वोदय मेला का सचिव तेजप्रताप नरायण सिंह, वैष्णो देवी गुफा मंदिर के संयोजक मेघनाथ प्रसाद , जिला पार्षद प्रतिनिधि पप्पू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार विधार्थी, नगेन्द्र सिंह, पैक्स अधयक्ष अजित सिंंह, सरपंच पति अरविंद सिंह, सुुबोध सिंह, नवीन पुरी ,अरुण सिंंह, राणा प्रताप सिंह, रामप्रवेश प्रसाद महतो समेत दर्जनों लोग शामिल थे.

Recent Comments