मढ़ौरा (सारण)। 22मई2021
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मढ़ौरा अंचल परिषद की ओर से दिनांक 24/05/2021 को 12 बजे से कोरोना वायरस के रोक थाम से सम्बंधित मांगों के समर्थन में ओल्हनपुर ग्राम में धरना का आयोजन होगा।
इस आशय का फैसला पार्टी के अंचल परिषद की बैठक जो उजरी सेंदुआरी में कामरेड विजय राय की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि सरकार कोरोना संक्रमण के रोक थाम में असफल साबित हो गयी है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना के इलाज की पूर्ण जिम्मेवारी ले ऑक्सीजन, दवा मुफ्त आपूर्ति की गारन्टी करे। कोरोना पीड़ितों का निजी अस्पतालों में इलाज का भी देख रेख सरकार अपने हाथों में ले। वैक्सीन का पूरा इन्तजाम हर अस्पतालों में करने की मांग की। यह भी फैसला लिया गया कि लॉक डाउन को सफल बनाने के लिए तमाम लोगों के खाते में (7500) साढ़े सात हजार रुपये डाला जाये।
बैठक में भरत राय, श्यामबाबू राम,जामदार राय,अजय कुमार,विकाश कुमार,अविनाश कुo,मुन्ना कुमार शामिल थे।
-/-




Recent Comments