दुकान में तोड़फोड़ , पीड़ित ने रंगदारी नहीं देने पर घटना को अंजाम देने का लगाया आरोप

मांझी (सारण) : दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहड़ा बाजार पर दो लाख रूपये रंगदारी नही मिलने पर बाइक से पहुंचे हथियार से लैश अपराधियों द्वारा आर.के.सिलाई सेंटर में घुस कर तोड़-फोड़ और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है ।दुकानदार ने गल्ले में रखे 5 हजार नगद रूपए निकाल कर कुछ कपड़ो को आग के हवाले कर देने का आरोप लगाया है । पुलिस को बताया जा रहा है की शोर मचाने पर लोगों को जुटते देख रंगदार फरार हो गये । सुचना मिलने पर दाउदपुर थाने के एसआई दलन मांझी ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंच कर जाँच पड़ताल की और घटना की पूरी जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार तकियां गांव निवासी टेलर अब्दुला सांई बताया जा रहा है ।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।