◆सभी घायलों को निजी क्लिनिक में कराया गया ईलाज

परवेज अख्तर,
सीवान/जीरादेई.शुक्रवार की दोपहर मैरवा मुख्यमार्ग के तितरा बंगरा गांव के समीप गैस सिलेंडर से भरी ट्रेलर व बस के टक्कर में लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गये. मैरवा की तरफ से सीवान आ रही यात्रियों से भरी बस तथा ट्रेलर से साइड लेने के चक्कर में दोनों में टक्कर हो गयी. जिसमें बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गये. घायल यात्रिओ को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बस ट्रक की टक्कर तो जोरदार थी, लेकिन बस में सवार बस यात्री बाल-बाल बच गये, उन्हें हल्की चोटें आयी. घटना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी.