नेशनल काउन्सिल फॉर प्रमोशन सोफिया इंस्टीट्यूट के सफल छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र हुआ वितरण

#दीपक कुमार सिंह /परसा :
परसा (सारण) : प्रखंड के स्वराज आश्रम में केंद्र सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक इन्फर्मेशन टेक्नॉलोजी के अंतर्गत संचालित नेशनल काउन्सिल फॉर प्रमोशन सोफिया इंस्टीट्यूट के सफल छात्र छात्राओ के वीच प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन केंद्र प्रभारी डॉ नागेन्द्र सिंह द्वारा आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन केंद्र प्रभारी डॉ नागेन्द्र सिंह शिक्षक गोपाल प्रसाद प्रो बिमल प्रसाद ने दिप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित सोफिया इंसचयूट केवल जिले में एक मात्र सेंटर परसा में स्थापित है।जो राष्ट्रीय शिक्षा निति के उर्दू और अंगेजी के माध्यम कम्प्यूटर शिक्षा के विकास में अग्रसर है।केंद्र सरकार के इस संस्था से निर्गत प्रमाण पत्र के छात्र छात्रा देश और बिदेशो में रोजगार पाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।दसवीं पास के उपरान्त छात्रो को इस कोर्स के लिए छात्रो का नामांकन किया जाता है।उन्होंने केंद्र सरकार की इस योजना के लिए अभार प्रकट किया।वही प्रो बिमल प्रसाद ने कहा कि आज के इस डिजिटल युग में कम्प्यूटर की शिक्षा अति महत्वपूर्ण हो गया है।बिना कंप्यूटर की शिक्षा छात्र की जीवन सफल नही हो सकता है।उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओ और अभिभावको से केंद्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना से शिक्षा ग्रहण करने की अपील किया।कार्यक्रम को शिक्षक गोपाल प्रसाद सीताराम मांझी पूर्व मुखिया विमल राय नवीन प्रकाश अकबर अली आदि ने अपना विचार प्रकट किया।