तरैया के रामबाग में जदयू का सम्मेलन एेतिहासिक होगा -शैलेन्द्र

रिपोर्ट:-अज़हर करीम :
इसुआपुर (सारण) : तरैया के रामबाग मेला मैदान में आगामी 14 जुलाई को आयोजित होने वाले अतिपिछड़ा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह के आतानगर स्थित आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक हुई ।जिसमें तरैया ,पानापुर ,मशरक तथा इसुआपुर के प्रखण्ड अध्यक्षों के साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।इस मौके पर उपस्थित शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि रामबाग का यह सम्मेलन एेतिहासिक होगा ।साथ ही बताया कि सम्मेलन के उदघाटनकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद माननीय आरसीपी सिंह ,मंत्री मदन सहनी , अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विधायक लक्ष्मेश्वर राय तथा अन्य गणमान्य नेताओं का स्वागत सैकड़ों चार पहिया तथा हजारोंं दुपहिया वाहनों पर सवार कार्यकर्ता हाथी-घोड़े व बैण्ड बाजों के साथ करेगें ।बैठक में जदयू महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव केश्वर नट , छबीनाथ सिंह ,मनौवर हुसैन ,टनु सिंह ,रामाधार सिंह , राजकिशोर सिंह ,बब्लु सिंह , जितेन्द्र कुशवाहा ,राजेश कुशवाहा ,वीकु सिंह व अन्य ने विचार रखे ।इस मौके पर युवा जदयू के जिलाध्यक्ष गुड्डु सिंह द्वारा इसुआपुर के जितेन्द्र कुशवाहा को युवा प्रखण्ड अध्यक्ष तथा राजेश कुशवाहा को युवा जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनित किए जाने पर नेताद्वय को बधाई दी गई ।




Recent Comments