मारपीट के आरोप में एक गिरफ्तार

#परवेज़ अख्तर/सीवान : जिले के बड़हरिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के हलीम टोला गांव में छापेमारी कर थाना कांड संख्या 198/19 के तहत मारपीट के आरोप में नामजद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया l गिरफ्तार व्यक्ति गांव के दरोगा मियां का पुत्र साहेब हुसैन बताया जाता है l जिसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज थी l जो काफी दिनों से फरार चल रहा था गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात्रि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया l जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया।