पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के महम्मदपुर बाजार पर मंगलवार की शाम शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को संध्या गश्ती पर निकली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक सोनवर्षा गांव का राजकुमार शर्मा बताया जाता है ।प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि ब्रेथ एनलाइजर से जांच के दौरान युवक के शरीर मे अल्कोहल की पुष्टि के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।