
नवनिर्मित सड़क का विधायक ने किया उद्धघाटन
छपरा : वार्ड -29 मे बजरंगबली पाण्डेय के घर से केशव जी के घर तक की विधायक निधि से नवनिर्मित पीसीसी सड़क एवं नाला का विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने उद्धघाटन किया.
विधायक ने कहा की मेरा शुरू से यही प्रयास है की प्राथिमिकता के आधार पर उन सड़कों का निर्माण करवाया जाए जो अत्यंत ही आवश्यक है और वर्षों से उपेक्षित है.मेरा प्रयास काफी हद तक सफल है और आगे भी जारी रहेगा.विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि ये सड़क वर्षों से जर्जर थी जिससे इसका निर्माण अत्यंत ही आवश्यक था.प्रत्येक वार्ड में जनसमस्या निवारण का प्रयास मेरा चरणबद्ध तरीके से जारी है.
इस दौरान भाजपा के नगर महामंत्री जीतू सिंह,गुड्डू सिंह ,धन्नंजय कुमार,अमरेंद्र कुमार,देवकुमार समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे.




Recent Comments