कोपा मेंं गैस लदी खड़े दो ट्रकों मेंं बालू लदी हाइवा ने मारी जोरदार टक्कर,टायर मेंं विस्फोट से लगी आग

कोपा (सारण):छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर पियनो पोखरा के पास दुर्गा होटल के समीप खड़ी दो गैस सिलेंडर लदी ट्रकों को बालू लदा हाइवा ने टक्कर मार दी।जिससे गैस लदी ट्रकों के टायर में बिस्फोट हो गया। टायर मेंं विस्फोट होते ही तीनों ट्रकों में आग लग गयी ।

बताया जाता है कि कोपा पुलिस की तत्परता से समय से पहुचे अग्निशामक ने बुझाई आगऔऱ नहीं हुआ सिलेंडर बिस्फोट। तड़के पांच बजे की घटना बतायी जाती है। सिवान की ओर जा रहे थे गैस लदे ट्रक। पीछे से हाइवा ने मारी दी थी टक्कर।

मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच मामले को संभला।




Recent Comments