दलाली पर रोक के साथ सरकार की योजना को तय समय में किया जायेगा पूरा – बीडीओ

संजीव कुमार/ मढ़ौरा (सारण): प्रखंड कार्यालय में नये बीडीओ के रूप में मनोज कुमार अग्रवाल ने प्रभार प्राप्त करने के साथ अपना कार्य प्रारंभ कर दिया I बीडीओ ने कहा कि सरकार की सात निश्चय योजना को तय समय में गुणवता के साथ पूरा करने उनकी प्राथमिकता होगी I नल जल और नली गाली योजना पंचायत के जिस वार्ड में नहीं शुरू हो सका है वहा समस्या का निवारण कर जल्दी शुरू कराया जायेगा I योजना में किसी तरह की गरबड़ी पर सम्बंधित सरकारी कर्मी पर कारवाई की जायेगी I मानव सृंखला में प्रखंड के वेहतर प्रदर्शन पर योजना बनायीं जायेगी I स्वच्छ भारत मिशन में लंबित राशि का त्वरित भुगतान किया जायेगा I मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से स्वीकृत लाभुक को सब्सिडी का एक लाख राशि उपलब्ध कराया जायेगा I प्रखंड में जल जीवन हरियाली योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में वन विभाग और मनरेगा के सहयोग से दो हजार से अधिक पौधे लगाये जायेंगे I आवास योजना और शौचालय योजना में लाभुक से अवैध राशि वसूलने वाले लोगों की जानकारी उपलब्ध करा कर उनपर कानूनी कारवाई की जायेगी I पंचायत सरकार भवन को क्रियाशील बनाकर लोगों को पंचायत में ही सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा और इसकी आधतन रिपोर्ट पर नजर रखी जायेगी I इस दौरान नये बीडीओ ने जनप्रतिनिधि और आम जनता से विकास के कार्यों को लेकर सहयोगात्मक रवैया अपनाने की बात भी रखी ताकी विकास कार्यों को गति दिया जा सके I