विभूतिपुर मेंं बैती नदी में डूबे दो किशोर, दोनों की मौत, पसरा सन्नाटा

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर (समस्तीपुर):स्थानीय थाना क्षेत्र के साखमोहन झहुरा दुर्गास्थान पुस्तकालय के पास नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई ।दोनों की पहचान वार्ड नंबर 18 के रंजन कुमार- पिता नंदू महतो उम्र लगभग( 13) वर्ष और दूसरा संतोष कुमार पिता उपेंद्र महतो उम्र लगभग( 14)वर्ष के रूप में की गयी। मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र ने बताया कि दोनों बच्चे तीज पूजा की सामग्री को विसर्जन करने के लिए नदी में गए थे।जहां पैर फिसलने की वजह से दोनों की मौत डूबने से हो हो गयी। वहीं दूसरी ओर परिजनों का तो रो-रो कर बुरा हाल है। वही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है।दूसरी और विभूतिपुर पुलिस द्वारा यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।




Recent Comments