Θ बेतिया – बगहा:– पाण्डा फेस्ट में विजयी बच्चे विद्यालय स्तर पर हुए सम्मानित

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉बगहा, 26 दिसंबर 2019पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 23 दिसम्बर को वाल्मीकिनगर में आयोजित पाण्डा फेस्ट कार्यक्रम में प्रथम स्थान पाने वाले राo उo मo विद्यालय, पचरुखा के विद्यार्थियों एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग हेतु बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित होने वाले विद्यालय के शिक्षक सुनिल कुमार को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने एवं पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा दिया जाता है। उक्त बातें विद्यालय में संचालित ‘पर्यावरण की पोटली’ कक्ष के प्रभारी एवं बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित शिक्षक सुनिल कुमार ने कहा।

आगे बताया कि WWF इंडिया द्वारा पाण्डा फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बच्चों ने लोगों में पर्यावरण संरक्षण के अन्तर्गत ऊर्जा संरक्षण, भोजन प्रबंधन, जैव विविधता, कचरा प्रबंधन, कबाड़ से जुगाड़ आदि उपायों द्वारा जागरुकता लाने एवं प्रदूषण को कम करने हेतु विद्यालय स्तर पर प्रयास किया एवं इससे संबंधित समान बन कर प्रदर्शित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के लिए हमने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग किया और विद्यार्थियों ने अथक प्रयास से प्रथम स्थान प्राप्त किया जो हमारे लिए गर्व की बात है। बच्चे पर्यावरण के प्रति जागरुक हो रहें हैं। वहीं विद्यालय के प्रभारी शिक्षक महेश कुमार, धर्मेंद्र भारती, सुनिल कुमार, अभिमन्यु कुमार, शशि कुमारी, नरेंद्र पाण्डेय, शक्ति प्रकाश द्वारा इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य एवं उत्साहवर्धन हेतु उन्हें विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया।

जिसमें बाल संसद प्रधानमंत्री उजाला कुमारी, उप-प्रधानमंत्री डिंटेन कुमार, मीना मंच सदस्य संध्या कुमारी, निशा कुमारी, कविता कुमारी, सम्मा खातून, प्रियांशु कुमारी, ज्योति कुमारी, कृष्णावती कुमारी, गुड़िया कुमारी, सहाना खातून, गीतांजलि कुमारी, स्वाती कुमारी, संज्योति कुमारी, निशा कुमारी, पूनम कुमारी, मंजू कुमारी, निशा कुमारी, हफीजुन खातून आदि शामिल रहें। शिक्षक ने कहा कि विद्यालय स्तर पर प्रदर्शनी लगाने से अन्य बच्चों में भी उत्साहवर्धन होगा तथा वे सब भी सक्रिय योगदान करेंगे।