समस्तीपुर:विभूतिपुर की बेटी अनुपम ने बीपीएससी में मारी बाजी, क्षेत्र का नाम की रौशन

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
विभूतिपुर
बेटियां आसमान छू सकती हैं, बस उनके पंख खोल दें और आजादी से उड़ने दें।विभूतिपुर की बेटी अनुपम ने इसे सही साबित कर दिखाया है।विभूतिपुर प्रखंड के मिश्रौलिया गाँव की अनुपम कुमारी ने बीपीएससी में बाजी मारी हैै।इस खबर से पूरा इलाका में खुशी की लहर दौड़ रही है।अनुपम ने आज अपने गांव अपने क्षेत्र अपने जिले का नाम रौशन की है।साथ ही वे अपने माता पिता अभिभावक को भी गौरवान्वित किया है। कहा गया है-“मंजिल उन्हें मिलती है,
जिनके सपनों में जान होती है,
पंखों से कुछ नहीं होता,हौसलों से उड़ान होती है”।अवकाश प्राप्त शिक्षक डॉ. हरेराम महतो और शिक्षिका शांति कुमारी की तीसरी पुत्री अनुपम कुमारी ने इन्होंने बीपीएससी की परीक्षा में 464वां रैंक हासिल किया है।अब अनुपम अधिकारी बन कर देश की सेवा करेंगे।अनुपम कुमारी की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई।तथा मैट्रिक की शिक्षा उच्च विद्यालय मिश्रौलिया से हुए जिसमे वे प्रथम श्रेणी से परीक्षा में उत्तीर्ण हुई।उनके माता पिता मुजफ्फरपुर स्थित विद्यालय में शिक्षक थे। इसलिए इनकी इंटरमीडिएड की पढाई एमडीएमबी कॉलेज मुजफ्फरपुर से हुई।जिसमे भी उन्होंने प्रथम श्रेणी से पास हुए।तथा ग्रेजुएशन के लिए केमिस्ट्री विषय का चयन किया। जिस में भी उन्होंने ग्रेजुएट प्रथम श्रेणी से पास हुई। जिसके बाद जेएनयू द्वारा ली गई इंट्रेन्स पास कर केमेस्ट्री विषय में प्रथम श्रेणी से बायो टेक्नोलॉजी में एमएससी की। फिर नेट क्वालीफाई कर जेआरएफ और एसआरएफ हुआ और 2011-16 में पीएचडी की उपाधि मिली।तथा साल 2014 में बीपीएससी पीटी 2016 में मेन्स और 2018 में इंटरव्यू पास कर वे अब अधिकारी बनेगी। कहा गया है सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए कठोर संघर्ष की जरूरत है। योग्यता व सहनशीलता से काम करने की लगन हो तो एक दिन सफलता जरूर इंसान के कदम चूमती है। इस कथन को अनुपम ने पूरा करके दिखाया है।अनुपम पाँच भाई बहन हैं। अनुपम की इस सफलता पर पूरे इलाके में खुशी की लहर है लोग एक दूसरे को मिठाई बांट रहे हैं।वहीं दूसरी और बधाई देने वाले का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वाले में से स्थानीय विधायक रामबालक सिंह, प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर समाजसेवी श्याम किशोर कुशवाहा,सरपंच मंजू देवी, मुखिया सुलेखा कुमारी के अन्य लोगों के द्वारा बधाई दिया गया।अनुपम कहती हैं- अगर इंसान में कुछ कर गुजरने का सोच है तो कड़ी मेहनत के साथ उसे प्राप्त किया जा सकता है।उनका मानना है कि अगर इंसान हमेशा प्रयासरत रहे तो सफलता एक दिन मिलनी तय है। मैं रिपोर्टर केशव बाबू उनकी इस सफलता पर उनको निरंतर आगे बढ़ने की कामना के साथ हमारी ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।