◆ मुखिया संगम बाबा ने खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर मैच का किया उद्घाटन

इसुआपुर ( सारण ) : इसुआपुर प्रखंड मुख्यालय के खेल मैदान में विष्णु क्रिकेट क्लब विष्णुपुरा के बैनर तले टी-20 क्रिकेट टुर्नामेन्ट का उद्घाटन मैच जलालपुर बनाम नागराज के बीच खेला गया। जिसका उद्घाटन मुखिया संगम बाबा ने फीता काटकर किया। सोलह ओवरों के इस खेल में टॉस जीतकर जलालपुर की टीम ने नागराज की टीम को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया। वहीं जलालपुर की टीम बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाये। वहीं जवाब में खेलने उतरी जलालपुर की टीम 97 रनों पर सिमट गई और नागराज की टीम 47 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाईनल में अपनिबजगह बना ली। वहीं मुखिया संगम बाबा ने अपने सम्बोधन में कहा की क्रिकेट जीवन को स्वस्थ बनाने के लिये और शरीर के फिटनेस के लिये जरुरी है। खेल को प्राथमिकता दें मगर अपने कैरियर पर भी ध्यान दे। एम्पायर सरफराज व राजू थे। विशिष्ट अतिथि पुतुल सिंह, आयोजक रुपम कुमार, धीरज, पिन्टू कुमार, मनीष कुमार, राहुल कुमार के साथ-साथ सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे। वहीं प्रखंड के फेनहरा आस्था क्रिकेट क्लब के बैनर तले टी-20 टुर्नामेन्ट के शॉट बाउन्ड्री का तीसरा मैच महम्मदपुर बनामा शाहनेवाजपुर के बीच खेला गया जिसका उद्घाटन मुखिया संगम बाबा ने किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर महम्मदपुर की टीम 12 ओवरों में 7 विकेट खोकर 36 रन बनाकर शाहनेवाजपुर को 37 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलते हुए शाहनेवाजपुर की टीम 13 रनों पर सिमट गई। आयोजक टुनटुन यादव, रितिक यादव, संदीप यादव व अम्पायर चंदन व अमीत थे।




Recent Comments