रिपोर्ट – सन्नी भगत/
नवादा – नगर थाना क्षेत्र के गोनवा निवासी सुरेश कुमार से बाइक पर सवार दो की संख्या में रहे अपराधियों ने 1 लाख रुपए की छिन्नतई कर ली। मामले में पीड़ित ने नगर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया ओर आप बीती सुना कर उचक्कों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है ।
बता दे कि कृषि विभाग में तैनात कर्मचारी सुरेश कुमार स्टेट बैंक के मुख्य शाखा से 1 लाख रुपये निकाल कर अपने घर गोनवा ऑटो से जा रहे थे वही डाक स्थान के नजदीक ऑटो का भाड़ा देने उतरे वहीं सुरेश कुमार के समीप बाइक पर सवार दो अपराधी उनके करीब आए और रुपये से भरा बैग झपटा मार कर अपने साथ वेखौफ़ ले के निकल पड़े ।
लोगों का मानना है कि विभिन्न बैंकों में इस तरीके के घटना को अंजाम देने वाले लोग बैंकों में ही घूमते रहते हैं. इस पर पुलिस की नजर नहीं पड़ पाती है.यदि पुलिस द्वारा लगातार बैंकों का निरीक्षण कर लोगों के क्रियाकलाप पर नजर रखी जाये, तो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है.
घटना की सूचना मिलने के बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।




Recent Comments