उद्घाटन मैच में बसंतपुर ने इसुआपुर को 35 रन से हराया
परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र के सहसा बाजार परिसर में बुधवार को बाबा भूतनाथ टी-ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट 2019-20 शुरू हुआ। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीत कर कप्तान सुजीत कुमार ने पहले बल्लेबाजी करते फैसला लिया। पहले खेलते हुए बसंतपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी इसुआपुर की टीम 14.2 ओवर में मात्र 96 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बसंतपुर टीम के अरुण कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 25 दिसंबर को खेला जाएगा। आयोजन चंद्रमा पर्वत, सतीश पर्वत, सुधांशु सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। मौके पर मुखिया राजू प्रसाद, पूर्व मुखिया हरेश सिंह, संजय प्रसाद, राहुल पर्वत, सुभाष पर्वत मौजूद थे।
—




Recent Comments