नागरिकता संशोधन बिल को लेकर चलाया जागरूकता कार्यक्रम
परवेज अख्तर/सिवान;
भगवानपुर हाट (सिवान) : नागरिकता संशोधन बिल को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को मिशन मोदी के प्रदेश अध्यक्ष और महाराजगंज विकास मंच के संयोजक मनोरंजन कुमार सिंह ने प्रखंड के बलहां एराजी पंचायत के बलहां अलीमर्दनपुर चौधरी टोला में जागरूकता कार्यक्रम चलाया।
है। इसे लेकर लोगों में तरह-तरह का अफवाह फैलाया जा रहा है। विशेषकर मुसलमानों के बीच ये अफवाह फैलाकर डर का माहौल बनाया जा रहा है कि यह कानून मुसलमानों के खिलाफ है, जबकि सच्चाई यह है कि यह कानून पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धर्म के आधार पर प्रताड़ित गैर मुसलमानों, जिसमें गरीब हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई लोगों को भारत में नागरिकता देने का कानून है। यह कानून किसी की भी नागरिकता छीनने का कानून नहीं है। एनआरसी को लेकर भी भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे लेकर लोगों को जागरूक किया। मौके पर भोला चौधरी, प्रीतम कुमार, अजीत सिंह कृष्णा चौधरी, अवधेश चौधरी, लालचंद चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, शिवचंद चौधरी, रणधीर कुमार चौधरी, अमृत चौधरी, कमल चौधरी आदि उपस्थित थे।
—




Recent Comments