तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक से टकराई
✍परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी (सिवान) : शुक्रवार की देर शाम बिहार की ओर से यूपी की तरफ जा रही ट्रक में यूपी की ओर से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर टकरा गई। घटना में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद बोलेरो सवार करीब पांच लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक को बचाया और इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को शराब के नशे में पाया जो बोलेरो में सवार था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वहीं घटना के संबंध में ट्रक चालक शिवराज सिंह ने बताया कि बोलेरो में सवार सभी लोग शराब के नशे में थे




Recent Comments