गुरुदक्षिणा पर हुई चर्चा

✍परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय के श्रीनाथ सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में संघ के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित गुरुदक्षिणा कार्यक्रम का किया गया। इस मौके संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख रवींद्र नाथ पाठक ने कहा कि भारतीय जीवन दर्शन में गुरुओं की बड़ी समृद्ध परंपरा रही है। गुरुदक्षिणा भी राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरिकिशोर सिंह,प्रखंड कार्यवाह रामबाबू, डॉ. अनिल गिरि,अनुरंजन मिश्र, आचार्य अनिल मिश्र, अरविंद श्रीवास्तव, रघुनाथ शरण, बाबूलाल प्रसाद, देवनाथ सिंह, राकेश शुक्ल, लालबाबू प्रसाद, रामसेवक यादव, अंजली श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।