तेज आँधी पानी ने मचाई तबाही, दानापुर स्टेशन का एस्बेस्टस उड़ा
दैनिक खोज खबर डेस्क
पटना समेत आसपास के इलाकों में आज आयी तेज आंधी पानी ने व्यापक तबाही मचाई है। कई सड़क मार्ग पर पेड़ गिर जाने से मार्ग अवरुद्ध है वहीं विद्युत आपूर्ति भी पुरी तरह चरमरा गई है।

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेलवे स्टेशन पर आँधी पानी ने भीषण तबाही मचाई है।

तेज आंधी पानी के कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी हुई वही स्टेशन पर रेल यात्रियों को बारिश से बचाने के लिए लगाए गए एस्बेस्टस भी टूट टूटकर प्लेटफार्म पर गिर रहे थे। इससे यात्री खुद को बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे थे।

वही दानापुर स्टेशन के बाहर लगे कई होर्डिंग भी टूटकर पार्किंग में खड़े वाहनों पर गिर पड़े।




Recent Comments