इसुआपुर में तेज आंधी में पेड़ से दब बच्चे की मौत, घर गिरने से तीन घायल
रिपोर्ट:-अज़हर करीम:
इसुआपुर(सारण):मंगलवार को दोपहर में आई भयानक आंधी तूफान से एक बच्चे की मौत की खबर है ।वहीं घर मे दब जाने से तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।तीनो का इलाज पीएचसी में चलने के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार अचितपुर गावँ के जितेंद्र राय का पुत्र अमित कुमार के उपर आम का पेड़ गिर जाने से दबकर मौत हो गई है। वही अचितपुर गांव के ही शत्रुघन गिरि के मकान के गिर जाने से शत्रुघ्न गिरि, उनका पुत्र दीपक गिरि तथा सकल गिरि के पुत्र सचिन कुमार बुरी तरह घायल हो गए हैं।जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। पीएचसी में चलने के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है।




Recent Comments