‘मन की बात’ सुनते सांसद सिग्रीवाल व अन्य

जलालपुर (सारण): महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने रविवार को प्रखंड के मिश्रवलिया स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 137वां एपिसोड सुना। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के उपरांत सांसद सीग्रीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देशवासियों को सकारात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री के विचार समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पीएम मोदी के संदेशों को आम जनता तक पहुंचाएं और जनसेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम गढ़ रहा है, जिसमें हर नागरिक का योगदान अहम है।

उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर भाजपा सारण पश्चिमी के जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी दीपू चतुर्वेदी, प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष कुश पांडेय, वरिष्ठ नेता रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू चौधरी, पंकज कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, निलेश कुमार सिंह और नितेश पांडेय समेत कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।