विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार

रामनगर के रतन पुरवा गन्ना के खेत में महावीरी झण्डा के संध्या में मिले नावालिग आरती के शव मामले में फरार नामजद अभियुक्त टुन्ना खान पिता भगेलू खान ग्राम जोलाहा टोली ,थाना रामनगर को एस आई आर के सिंह, राकेश कुमार, और ए एस आई रंजन कुमार यादव एंव कृष्णा राय ने किया गिरफ्तार ।विदित हो विगत महावीरी झण्डा मेला पूर्व संध्या को नावालिग आरती का बलात्कार करने के बाद निर्मम हत्या कर बीभत्स लाश को रतन पुरवा सरेह के गन्ना के खेत मे फेक दिया गया था ।जिसमें रामनगर थाना के एस आई आरके सिंह और राकेश कुमार ने 48 घण्टे के अन्दर काण्ड के मुख्य आरोपी गोलू अंसारी को गिरफ्तार कर लिए।किन्तु दूसरा आरोपी भागने में सफल रहा और प्रशासन के पकड़ से दूर रहा ।रामनगर प्रशासन ने लगातार छापेमारी कर दूसरे आरोपी टुन्ना खान को गिरफ्तार कर बगहा जेल भेजा गया ।