तीन राज्यों में मिली जीत से कांग्रेस जनों का मनोबल ऊंचा हैं : विजय शंकर दूबे
मांझी(सारण) : हिंदी पट्टी के तीन राज्य क्रमशः राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा छतीसगढ़ में कांग्रेस को मिली विजय देश भर के कांग्रेस जनों का मनोबल ऊंचा हुआ है और जन मानस में चुनाव परिणाम का व्यापक असर हुआ है. उक्त बातें मांझी के विधायक विजय शंकर दुबे ने प्रखंड के सोनवर्षा बिनटोली में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि उतर भारत के सभी राज्योंके इसका दुरगामी प्रभाव पड़ेगा और भारतीय जनता पार्टी अगले लोकसभा चुनाव में परास्त होगी. देश के युवा नेता और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 3 फरवरी को बिहार के गांधी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेगे. विधायक श्री दुबे में मांझी क्षेत्र की जनता को गांधी मैदान में राहुल की सभा को भाग लेने के लिये निमंत्रित किया और जिले से हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. सभा को उमाशंकर ओझा, जगा सिंह, मन्नान खा, काली कुमार,साधु दुबे, अरुण मिश्रा, राजाराम सिंह, मंगल यादव,संजीव कुमार सिंह, राजीव रंजन सिंह ने सभा को संबोधित किया. अघ्यक्षता दलन यादव ने की.