सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व में रहे प्रत्याशी व रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सचिव ई. जयप्रकाश सिंह ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने का किया स्वागत
एकमा : सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी व रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के सचिव इंजीनियर जयप्रकाश सिंह ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार देश में एकरूपता लाने की दिशा में जो प्रयास कर रही है, वह सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक कदम से श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भी सपना साकार हुआ है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 370 के खंड ‘एक’ के तहत अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए और राज्य सरकार की सहमति से अनुच्छेद 35 ‘ए’ यानि संविधान (जम्मू कश्मीर के संदर्भ में) आदेश 1954 को समाप्त कर दिया है। अब इसकी जगह पर संविधान (जम्मू कश्मीर के संदर्भ में) आदेश 2019 लागू होगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। जम्मू कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 35 ‘ए’ राज्य के लोगों की पहचान और उनके विशेष अधिकारों से संबंधित था। सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी जिसमें इस आशय के निर्णय को मंजूरी दी गयी थी।




Recent Comments