
सारण : बीडीओ डॉ. कुंदन कुमार ने प्रखंड शिक्षक समरेंद्र बहादुर सिंह को किया निलंबन मुक्त
छपरा/एकमा (सारण) : प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सचिव, प्रखंड नियोजन इकाई डॉ. कुन्दन कुमार द्वारा सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सेन्दुवार के प्रखंड शिक्षक समरेन्द्र बहादुर सिंह को निलंबन मुक्त कर दिया गया। शिक्षक श्री को विभागीय कार्यवाही के अधीन रखते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रागिनी कुमारी को उपस्थापन पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह को जांच पदाधिकारी बनाया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ डॉ. कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में बताया कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर राजधानी पटना में बीते 18 जुलाई को आयोजित धरना-प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई झड़प के आरोप में गिरफ्तार एकमा प्रखंड के प्रखंड शिक्षक व परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेन्द्र बहादुर सिंह की गिरफ्तारी व जेल में रहने के कारण निलंबित कर दिया गया था।
प्रखंड नियोजन समिति के सचिव डॉ कुमार ने बताया कि इस अवधि में शिक्षक श्री सिंह को प्रखंड संसाधन केन्द्र में योगदान करने हेतु पूर्व में निर्देश दिया गया था।




Recent Comments