परवेज अख्तर/उचकागांव (गोपालगंज) थाना क्षेत्र के सांखे खास गांव में शराब पीकर अपने पत्नी और भाभी के साथ मारपीट और गाली गलौज करने वाले पति और देवर को महिला द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के सांखे खास गांव निवासी महिला लिलावती देवी के साथ उसके पति छोटेलाल पासी और देवर रामजी पासी के द्वारा बराबर शराब पीकर गाली-गलौज व मारपीट की जाती थी। जिसे तंग होकर महिला द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से शराब के नशे में हंगामा और मारपीट कर रहे दोनों पति और देवर को पकड़कर पुलिस के हवाले सौंप दिया गया। मामले में पीड़ित महिला लिलावती देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




Recent Comments