तरैया, सारण। थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में खेत में लगी मूंग की फसल तोड़ने जा रहे एक युवक को कुछ व्यक्तियों द्वारा रास्ते में घेर कर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस संबंध में घायल युवक के पिता उक्त गांव निवासी मिथलेश सिंह ने तरैया थाने में गांव के ही चार व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उनका लड़का प्रमोद कुमार खेत में लगी मूंग की फसल को तोड़ने जा रहा था कि रास्ते में नीलू देवी, नितिन कुमार, सचिन कुमार, सौरव कुमार अपने दरवाजे के सामने घेर कर उससे गाली गलौज करने लगे एवं लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान रड से उसके सिर पर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान उसके गले से सोने की सिकड़ी नोच लिया। घायलावस्था में रेफरल अस्पताल तरैया में उपचार कराया गया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।