ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत
डोरीगंज (सारण)
“”””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के छपरा सोनपुर रेलखण्ड पर डुमरी जुअरा एवं गोल्डिनगंज स्टेशन के मध्य काजीपुर गाँव के सामने एक अज्ञात महिला की मौत ट्रेन से कटकर हो गयी ।
घटना सुबह की बतायी जा रही है एवं महिला की उम्र 35 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है । महिला कहाँ की है और कैसे कटी इसकी जानकारी प्राप्त नही हो सकी है ।
घटना की सुचना स्थानीय लोगो ने डोरीगंज थाने को दी
है ।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि सुचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा एवं साथ ही शव के पहचान का प्रयास किया जाएगा ।




Recent Comments