हल्की बारिश में ही झील में तब्दील हुई एकमा नगर पंचायत की सड़कें
संवाददाता, एकमा
शनिवार की दोपहर हुई बारिश ने एकमा नगर पंचायत की पोल खोल दी है। शनिवार की दोपहर महज 15 मिनट हुई बारिश के बाद एकमा नगर पंचायत की सड़कें झील में तब्दील हो गयी हैं।

नगर पंचायत की सड़कों में सबसे बुरी स्थिति एकमा ब्लॉक रोड की है। आपको बता दे कि यही ब्लॉक रोड एकमा को ताजपुर से जोड़ता है।
इस सड़क पर व्यापार मंडल के समीप सड़क पर बने बड़े गड्ढो ने वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ा दी है। यहाँ यह सड़क पुरी तरह से झील में तब्दील दिखाई दे रही है।

वही एकमा मांझी मुख्य मार्ग पर भी जलजमाव से आमलोग परेशान हैं। इसके अतिरिक्त एकमा बाज़ार में सड़क पर हुए कीचड़ से भी आमलोग परेशान हैं।