योग जोड़ता है : गोविन्द जी महाराज,योग दिवस पर सांसद ने किया योगाभ्यास
तरैया (सारण):
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर सारण जिले के जलालपुर प्रखंड मुख्यालय के हाई स्कूल के खेल मैदान में योग गुरु संत गोविंद जी महाराज ने स्थानीय महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के साथ हजारो लोगो को एक साथ योग का अभ्यास कराया ।इस अवसर पर गोविंद जी महाराज में कहा कि योग तोड़ता नही जोड़ता है ।योग के द्वारा मनुष्य अपनी समस्त अशुभ वासनाओ को समाप्त कर अपनी आत्मा को परमात्मा से सीधे जोड़ लेता है ।योग प्रत्येक मनुष्य के लिए है योग किसी जाति धर्म का नही यह समस्त मानव जाति के लिये है ।ऋषियो के इस आध्यात्मि योग विद्या समस्त मनुष्य जाति को अच्छा स्वास्थ्य ,और उत्तम विचार उतपन्न कर मनुष्य को परमात्मा की ओर ले जाता है ।इसलिय अब भारत सरकार ,प्रत्येक राज्य सरकार को भी इस योग ,आयुर्वेद को सभी विद्यालय स्वास्थ्य केंद्रों पर लागू करना चाहिए ।तब स्वस्थ्य भारत मजबूत भारत का सपना साकार होगा। इस अवसर पर संत गोविंद जी महाराज ने उपस्तिथ योग प्रेमियों को आसन, प्राणायाम,के साथ ही व्यायाम भी कराए ।महाराज जी ने कमर दर्द,मेरुदंड को लचीला बनाने , मोटापा कम करने,घुटने दर्द ,मधुमेह आदि में लाभकारी मकरासन,भुजंगासन,धनुरासन,साइकिलिंग ,आदि आसन के साथ ही पाचन तंत्र ,उत्सर्जन तंत्र,श्वसन तंत्र आदि रोगों में विशेष लाभकारी भस्त्रिका ,कपालभांति ,अनुलोमविलोम आदि सिखाये।साथ ही कार्यक्रम के समापन पर गोविंद जी महाराज ने ओंकार का उच्चारण प्राणायाम बिधि से कराया महाराज जी ने कहा की ओम का उच्चारण सम्पूर्ण शरीर के लिए विशेष रूप से मस्तिष्क के सम्पूर्ण आरोग्यता के लिये बहुत ही लाभकारी है क्योंकि ओम के उच्चारण से मष्तिष्क को सम्पूर्ण आरोग्यता प्राप्त होती हैं ।इस अवसर पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि हमारा भारतीय योग सम्पूर्ण विश्व के लिये लाभकारी है अपने देश के प्रधानमंत्री ने इसे विश्व पटल पर स्थापित करने का काम किया है इसलिए हमलोग भी आज एक संकल्प करें की अपने दैनिक जीवन मे इसे उतारे और अपना तथा अपने सम्पूर्ण राष्ट्र को मजबूत राष्ट्र बनाने में सहयोग करे।




Recent Comments