समस्तीपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर योग शिविर का आयोजन

न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू:
विभूतिपुर
विभूतिपुर भाजपा दक्षिणी मंडल के द्वारा चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टभका हाई स्कूल के मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक चले इस योग शिविर में हजारों कि संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण, और बच्चों के ने भाग लिया। योग शिविर की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने किया वहीं योग प्रशिक्षक की भूमिका भाजपा के जिला महामंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने किया। भाजपा नेता राजीव रंजन कुमार ने योग शिविर के समापन सत्र को संबोधित करते हुए योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को कोटिशः धन्यवाद दिया।शिविर में बच्चों को अनुलोम विलोम, कपालभाति, ताड़ासन, शीर्षासन, सहित कई आसन दिखाया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पंकज लाल, मंडल महामंत्री दीपक झा, दिनेश ठाकुर भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य अभिषेक कश्यप झा, कृष्ण मोहन झा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मुरारी झा, मंडल उपाध्यक्ष रामनाथ झा, पंचयात अध्यक्ष राजीव झा, उपेन्द्र पासवान, संजय कुमार, प्रधानाचार्य आलम जी, विशेश्वर राय, प्रियरंजन ठाकुर, अमर्त्य कुमार झा, कमल क्लब के मंडल संयोजक छोटू कुमार, अति पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवनाथ महतो, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष डॉ अमरजीत पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।।




Recent Comments