तरैया/सारण

तरैया मुखिया संघ ने अपना-अपना एक वर्ष का मानदेय कोरोना प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।इसकी जानकारी देते हुए तरैया मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ने बताया कि हम प्रखण्ड के सभी मुखिया यह निर्णय लिए है कि देश अभी संकटों के दौर से गुजर रहा है ऐसे में कोरोनो पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया जाय।और हम सब ने सर्वसम्मति से कोरोना प्रधानमंत्री राहत कोष में एक वर्ष का मानदेय भेजेंगे।प्रखण्ड में कुल 13 पंचायत है।पोखरेरा मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर शर्मा,डुमरी धनवीर कुमार सिंह विक्कु,चैनपुर अनिल यादव, माधोपुर सुशील कुमार सिंह, चंचलिया कृष्णा गुप्ता,भागवतपुर मुकेश यादव, सरेया रत्नाकर संजीव कुमार सिंह, डेवढ़ी धनंजय सिंह, पचभिण्डा मो. आजाद,पचरौर विनोद सिंह,तरैया विनोद माँझी, नारायणपुर तारकेश्वर राय एवं भटगाई विजेन्द्र माँझी ने यह सराहनीय कदम उठाया है।