सारण : श्री राधे यंग स्टार टी- ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ  उदघाटन

छपरा

शुक्रवार को श्री राधे यंग स्टार टी- ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला पार्षद की अध्यक्ष मीना अरूण एवं  छपरा नगर निगम की मेयर प्रिया सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।ईस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर बी.सिद्धार्थ,जगदीश सिंह,हरेन्द्र सिंह श्री प्रकाश सिंह,जिला पार्षद वर्षा सिंह, पुरुषोत्तम सिंह गुड्डा, प्रो. धनंजय सिंह,अधिवक्ता विरेशवर सिंह मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.रमेश सिंह ने किया।ईस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के नगर उपाध्यक्ष सुमित सिंह छात्र राजद के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष बलवन्त सिंह, मनीष सिंह मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन सुजीत सिंह,राजा सिंह, मोनू सिंह, सुबोध सिंह,भोला सिंह, मुकुल सिंह,गुड्डा सिंह, भोलू सिंह,चन्दन सिंह ने किया।मैदान मे हजारो खेल प्रेमी मौजूद थे।