
तरैया।25.03.2020
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में छात्राओं ने बाजी मारी है।तरैया के भटौरा गाँव निवासी मध्य विद्यालय भटौरा की शिक्षिका पूनम कुमारी की पुत्री अंकिता कुमारी को इंटर की परीक्षा में विज्ञान संकाय में 450 प्राप्त हुआ है।90%अंक प्राप्त कर बेटी ने अपने शिक्षिका माता एव किसान पिता मनोज सिंह का मान बढ़ाया है।जो हाई स्कूल मढ़ौरा की छात्रा है।छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।वही आकुचक निवासी आदर्श मध्य विद्यालय तरैया के एचएम बबन सहनी की पुत्री अनामिका कुमारी ने 414 अंकों प्राप्त कर 82.8% के साथ उत्तीर्ण होकर गाँव का मान बढ़ाया है।छात्रा मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरिया में पढ़ती थी।छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।वही डुमरी पंचायत के पूर्व मुखिया मो.शमसाद हुसैन के पुत्र सोनू आलम ने 71.2% अंक प्राप्त किया है।




Recent Comments