
छपरा/सारण, 25 मार्च, 2020 । अपनी कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले सारण के सांसद राजीव प्रताप रुडी अब कोरोना की महामारी के दौरान हुए 21 दिनों के लॉकडाउन के दौरान सारण में जरूरतमंदों के घर खाने का पैकेट भेजने की व्यवस्था कर रहे है। इसके लिए सांसद ने सभी स्थानीय कार्यकर्ताओं से ऐसे जरूरतमंदो की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है जिनको इसकी आवश्यकता है। आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने COVID-19 के मद्देनजर राहत उपायों पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक वीडिया कांफ्रेस से बैठक की। कोरोना की महामारी के कारण सोशल डिस्टेंसिंग को कायम रखते हुए श्री नड्डा ने राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष समेत पार्टी के सभी महामंत्री व प्रवक्ता उपस्थित थे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने सभी को लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद की अपील की।
बैठक के दौरान श्री रुडी ने बताया कि सारण के कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदो की सूची बनाने का संवाद हो चुका है और शीघ्र ही सूची के आधार पर उनके घर खाने का पैकेट पहुंचाया जायेगा। विदित हो कि देशभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके मद्देनजर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकाडाउन में जरूरतमंदो को कोई परेशानी न हो इसके लिए सांसद के माध्यम से उनके घर खाने का पैकेट भेजने की व्यवस्था शुरू की जा रही है जिसकी सूची कार्यकर्ताओं को तैयार करनी है।




Recent Comments