तरैया 30.06.2020

तरैया बाजार के कुशवाहा मार्केट से एक बैट्री दुकानदार की मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है।इस सम्बंध में दुकानदार राजधानी निवासी किशन कुमार गुप्ता ने थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़ित का कहना है कि विगत दिन वह अपना एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल दुकान के सामने खड़ा कर दुकान में काम कर रहा था।कुछ देर बाद देखा तो उसका मोटरसाइकिल गायब था।काफी खोजबीन करने के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिला।तो उसने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।