माझी(सारण)। मांझी माली टोला के समीप तालाब में डूबने से एक 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक माली टोला निवासी टीआई डोम का पुत्र मैनेजर डोम बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात मृतक एक श्राद्ध यज्ञ में भोज खा कर देर रात घर वापस लौटा तथा सो गया। सुबह में लोग जब शौच करने गए तो तालाब में उसका शव उपलता दिखाई पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।। घटना से स्तब्ध परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि मृतक के घर के बगल में ही तालाब है रात में शौच करने गया होगा और फिसल कर पानी में गिर गया होगा। जिस कारण उसकी मौत हो गई होगी।