
सारण/मशरक -मशरक-मलमलिया एसएच-73 पर दुमदुमा में ऑटो-बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को ग्रामीणों द्वारा मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। इलाज के दौरान तीनों घायलो की हालत नाजुक देख प्रभारी डाॅ. अनंतनारायण कश्यप ने छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घायलों मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत बहरौली पाण्डेय टोला के मनोज पाण्डेय के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार, अवधेश पाण्डेय के 18वर्षीय पुत्र अंकित कुमार तथा सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माघर गांव के स्व. शितल चौबे के 65 वर्षीय पुत्र टुनटुन चौबे बताया जाता है।




Recent Comments