एकमा सीएचसी में गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच
संवाददाता, एकमा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। शनिवार को गर्भवती महिलाओं के वजन, रक्त, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि की जांच के बाद उन्हें आवश्यक दवाएं दी गयी।

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव रंजन ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत शनिवार को 212 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इस दौरान डॉ अमित तिवारी, डॉ शाहिद अली, डॉ संतोष कुमार, राजेश्वर पंडित, स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार आदि उपस्थित थे।