तरैया थाने में लगा जमीनी विवाद निष्पादन के लिए जनता दरबार

तरैया(सारण) :
तरैया थाने में जमीनी विवाद के निष्पादन को लेकर शनिवार को सीओ वीरेन्द्र मोहन और थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया।जिसमें विभिन्न गाँवो से चार मामले आये।जिसमे किसी के भी मामले का ऑन द स्पार्ट निपटारा नहीं हो सका।भूमि पर दखल कब्जा से सम्बंधित मोलनापुर गाँव से अजय कुमार सिंह एवं उमेश कुमार सिंह तथा परौना गाँव से नंदकिशोर सिंह ने आवेदन दिया।जिसे सीओ ने जाँच में भेज दिया।वही रामपुर महेश गांव निवासी चंद्रप्रकाश ने डीसीएलआर को दाखिल खारिज रद्द करने का आवेदन एक माह पूर्व दिया था। जिसको लेकर डीसीएलआर के द्वारा जमाबंदी रद्द करने का आदेश दिया गया है।पीड़ित ने आदेश के प्रति के साथ 17 नवम्बर को भी जनता दरबार मे आवेदन दिया था।लेकिन कुछ कार्रवाई नही हुआ तो फिर एक माह बाद पुनः दोबारा आवेदन दिया है।उक्त मौके पर सीआई महेन्द्र राम,बीजेपी नेता संजय सिंह,प्रभाकर सिंह,डेवढ़ी सरपंच प्रतिनिधि शत्रुध्न सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments