एकमा में 29 बूथों पर होगा पैक्स चुनाव, सभी तैयारियां पूरी
◆मतदान कर्मी चुनाव के लिए बैलेट बॉक्स व अन्य सामग्री लेकर बूथों के लिए हुए रवाना
◆21 हजार 684 मतदाता 29 मतदान केंद्रों पर करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

रिपोर्ट : के. के. सिंह सेंगर,
छपरा/एकमा (सारण) : पैक्स चुनाव के चौथे चरण में रविवार को एकमा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार को मतदान कर्मी चुनाव के लिए बैलेट बॉक्स एवं अन्य सामग्री लेकर बूथों के लिए रवाना हो गए।
इस संबंध में एकमा बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. कुंदन ने बताया कि प्रखंड के
विभिन्न पंचायतों के 29 मतदान केंद्रों पर 11 पैक्स अध्यक्षों सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य के लिए सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान रविवार को संपन्न होगा। इस दौरान 21 हजार 684 मतदाता 29 मतदान केंद्रों पर रविवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सनद रहे कि चार पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शेष 11 पंचायतों में ही पैक्स अध्यक्ष का चुनाव होना है। चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष व शांति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु इन सभी पंचायतों के लिए 11 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, चार सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो जोनल मजिस्ट्रेट, एक सूपर जोनल मजिस्ट्रेट सहित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की तैनाती की गई है।




Recent Comments