
जेएनवी देवती में स्काउट का द्वितीय सोपान व तृतीय सोपान कैम्प का हुआ शुभारम्भ

छपरा ( 04-01-19) : जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय देवती सारण में द्वितीय सोपान व तृतीय सोपान कैम्प का शुभारम्भ नवोदय विद्यालय के उप प्राचार्य डॉ जनार्धन सिंह जी के द्वारा झंडोतोलन कर हुआ ।

कैम्प 04-01-19 से 10-01-19 तक चलेगा , वही कैम्प में बच्चो को BP 6 , स्काउटिंग गाइडिंग , बाया हाथ मिलाना , प्राथमिक चिकित्सा , आज बुझाना , अनुमान लगाना , कम्पास की जानकारी , भोजन बनाना , पायनियरिंग , गांठ विद्या , उतर दिशा की जानकारी , खोज के चिन्ह , स्वास्थ्य के सामान्य नियम , आसन , तम्बू तानना , सिटी संकेत , रात्रि खेल , मैंप सेटिंग , तैराकी , खेलनायक , पिरामिड , ड्रिल व इत्यादी अनेको सारी ट्रेनिंग दी जा रही हैं । कैम्प में स्काउट की संख्या 120 , और गाइड की संख्या 88 हैं यह शिविर आवासीय चल रहा हैं , कैम्प का नेतृत्व कर रहे हैं। शिविर प्रधान श्री आलोक रंजन जिला संगठन आयुक्त (स्काउट),सुश्री मंजू वर्मा सारण , स्काउट शिक्षक अम्बुज कुमार झा(ईश्वरी उच्च विद्यालय बसंत गरखा) , स्काउट शिक्षक आशीष रंजन सिंह और स्काउट शिक्षक जयप्रकाश सिंह,गाइड कैप्टन कुमारी पिंकी,प्रीति कुमारी, सिमा कुमारी, के द्वारा किया जा रहे हैं । विद्यालय के स्काउट शिक्षक सह कला के शिक्षक हृदय शंकर शर्मा, शारिरीक शिक्षक राजा बलि चौधरी ,शारिरीक शिशिका अनिता कुमारी,विज्ञान शिक्षक मनोज कुमार,गाइड कैप्टन माधुरी गुप्ता,संचिता चक्रवर्ती शिविर संचालन में शिविर संचालक टीम का सहयोग कर रहे है।




Recent Comments