
भागवतपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित अष्टयाम को लेकर बाजे-गाजे व हाथी घोड़े के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा
# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):
प्रखंड के भागवतपुर मठ पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घण्टे का अखण्ड अष्टयाम का आयोजन किया गया।जिसके अवसर पर बाजे-गाजे एवं हाथी घोड़े के साथ भव्य कलशयात्रा निकाला गया।जिसमें सैकड़ो महिलाओं और पुरूषों ने पीला वस्त्र धारण कर भाग लिया।ग्रामीणों की सहयोग से होने वाले अष्टयाम को लेकर जलभरी गोविंदापुर डबरा नदी से की गयी।कलश यात्रा भागवतपुर मठ से निकलकर फरीदपुरा गाँव होते हुए नेवारी तक गया।जहाँ डबरा नदी से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी हुआ।कलशयात्रा में श्रीकृष्ण व राधा तथा गोप गोपियन की मनमोहक झांकी भी बाल कलाकारों ने निकाली।उक्त झांकी में गायक कुमार सत्येन्द्र , गोलू गोल्ड टू, वर्षा वर्मा,टीके प्रभाकर, बब्लू बेदर्दी, ऋतिक रावाना, जीतू जवला की झांकी मनमोहक थी। कलशयात्रा में मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया मुकेश कुमार यादव, उपप्रमुख जगलाल राय, पैक्स अध्यक्ष किशोर सिंह बबुआ, भूषण सिंह, वीरेंद्र सिंह, अखिल भारत हिन्दू महासभा के अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह मनीष , रविन्द्र सिंह,मुन्ना बैठा, कपिल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments