दैनिक खोज खबर/तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के मुरलीपुर-झिंगना गांव के रहने वाले एक मजदूर की पुणे में मौत हो गई है। मृतक के उक्त गांव निवासी गणेश राम का 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार बताया गया हैं। जो कि पुणे में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता था। मृतक के पिता ने बताया कि बुधवार कि रात्रि उनके पुत्र के साथियों ने सूचना दी थी कि पवन की मृत्यु शराब पीने के कारण हुई है। पिता ने यह भी बताया कि पवन शराब का सेवन करता था। घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने तरैया थाने को सूचित किया है कि पवन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मामले में तरैया थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने तरैया थाने को सूचित किया है कि पवन कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महाराष्ट्र पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवा रही है। वहीं मृतक का चचेरा भाई रानू कुमार शव लेने के लिए महाराष्ट्र पहुंच गया है। पवन के पिता गणेश राम ने आर्थिक तंगी के कारण पुणे जाने में असमर्थता जताई है और महाराष्ट्र पुलिस से अपने भतीजे को पुत्र का शव सौंपने का अनुरोध किया है। बताया जाता हैं कि पवन की शादी छह माह पूर्व हुई थी और उसकी पत्नी पूनम देवी दो माह की गर्भवती है। वह दो माह पहले ही घर से पुणे गया था। घटना के बाद चित-पुकार से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।