
मांझी(सारण)। मांझी उत्तर टोला में शिविर लगा कर लोजपा नेता केशव सिंह के नेतृत्व में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने सदस्यता ग्रहण किया। केशव सिंह ने बताया कि वैसे तो सदस्यता की शुरुआत मार्च महीने में हीं किया गया था। मगर कोरोना महामारी के मद्देनजर इसे स्थगित कर दिया गया था। अगले दस जुलाई तक प्रत्येक गांव में जाकर सदस्यता का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। वहीं आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ता लगे हुए हैं। मौके पर कृष्णा सिंह पहलवान, मनोज शर्मा, पूर्व सैनिक कृष्णा सिंह, प्रयाग साह, किताबुद्दीन, रवींद्र सिंह, राजू चौधरी, योगेंद्र महतो, मनोज सिंह, संजीव पांडेय, सरोज गिरि, बलिराम यादव आदि मौजूद थे।




Recent Comments