वार्ड सभा का आयोजन कर वार्ड सचिव का चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न
#दीपक कुमार सिंह /परसा :
परसा(सारण):मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के लिए वार्ड सभा का आयोजन कर वार्ड सचिव का चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस की उपस्तिथि में शांति पूर्ण रूप से पांचवी वार में सम्पन हुआ।मामला दरियापुर प्रखंड के बारवे पंचायत के वार्ड 8 खजुहता की है।स्थानीय सामुदायिक भवन में सचिव चुनाव को लेकर पाचवे बार में सचिव का चुनाव सम्पन हुआ।चुनाव में पंचम कुमार तथा सुनीता देवी दो सचिव की उम्मीदवार थे।जिसमे डॉ पंचम कुमार को सचिव पद के लिए चयनित किया गया।वही सदस्यों में प्रमिला देवी शैल देवी ललिता देवी जगी राय को सदस्य के लिए चयनित किया गया।मालूम हो की सचिव चुनाव के लिए पूर्व में बीडीओ रमेश कुमार चुनाव कराने में असफल रहे थे।चुनाव कराने के लिए बीडीओ द्वारा बिसीओ अनिल बिमोचन जीपीएस दिलीप कुमार सिंह पंचायत सचिव विनोद कुमार माँझी रमेश प्रसाद बृज बिहारी राय को पदाधिकारी नियुक्त किया गया था।चुनाव में सनि सभा पति सिंह सतेन्द्र राय दिलीप कुमार राजेन्द्र राय रमेश राय सुरेश राय गंगा देवी सुगा देवी वार्ड सदस्य तराख सिमा देवी हरेन्द्र राम सुरेन्द्र राम आदि उपस्थित थे।नव चयनित सचिव डॉ पंचम कुमार ने बताया कि गत में फर्जीवार रूप से सचिव का चुनाव कर खता खोल दिया गया था।जिसकी शिकायत के बाद पदाधिकारियो द्वारा चुनाव को रद कर आम सभा आयोजन कर चुनाव कराने का निर्देश दिया गया।लेकिन चार बार हंगामा के कारन चुनाव रद्द करनी पड़ी थी।





Recent Comments