पशुपालकों के बीच दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति ने किया बोनस का वितरण-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#

डोरीगंज(सारण):
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के कंसदियर मुसेपुर मे दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के द्वारा पशुपालकों के बीच बोनस का वितरण किया गया ।
सुधा डेयरी के पदाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद एवं रामानंद प्रसाद यादव ने 68 पशुपालकों के बीच 51 हजार 2 सौ 84 रुपए बोनस का वितरण किया एवं प्रोत्साहन के लिए प्रत्येक पशुपालन को एक – एक बाल्टी , लोटा , ग्लास का भी वितरण किया गया साथ ही दातब्य निधि से दर्जनों असहाय गरीब महिलाओं एवं पुरुषों के बीच साड़ी , धोती का वितरण भी किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र राय सचिव रघुवर राय , अशोक राय , शंकर राय , राजकिशोर राय सहित सैकड़ों पशुपालक उपस्थित थे ।




Recent Comments